भारतीय भेषजसंहिता आयोग, गाजियाबाद में सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में 69वाँ गणतंत्र दिवस अत्यन्त उत्साहपूर्वकमनाया गया। डॉ. जी.एन. सिंह, सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया व सलामी दी गई। समवेत स्वरों में राष्ट्रगान की ध्वनि से आई.पी.सी. परिसरगुंजायमान हो गया।इस पावन दिवस पर डॉ. जी.एन. सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने भाषण में गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। साथही आई.पी.सी. की उपलब्धियों का वर्णन किया।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिल जुलकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। आयोग के अन्य अधिकारियों ने भी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।


भारतीय भेषज संहिता आयोग





